31 हजार शिक्षक भर्ती को मिली मंजूरी, बजट भाषण में हुई थी घोषणा, मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट कर दी जानकारी

By: Ankur Wed, 14 Oct 2020 8:18:58

31 हजार शिक्षक भर्ती को मिली मंजूरी, बजट भाषण में हुई थी घोषणा, मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट कर दी जानकारी

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा ट्वीट कर जानकारी दी गई हैं कि 31 हजार तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी दे दी गई है। रीट परीक्षा होने के बाद इन शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2020-21 के बजट भाषण में कुल 53 हजार पदों की भर्ती की घोषणा की थी। इनमें से 41 हजार पद शिक्षा विभाग के हैं।

शिक्षा विभाग ने 31 हजार तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती के संबंध में प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा था, जिसे मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है। इन पदों पर भर्ती से राज्य सरकार पर 2 साल तक परीवीक्षा काल में 881.61 करोड़ और इसके बाद 1717.40 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष का वित्तीय भार आएगा। मुख्यमंत्री गहलोत ने भर्तियों के बारे में ट्वीट भी किया।

क्रमोन्नत विद्यालयों में 2489 अस्थाई पद सृजित

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 282 क्रमोन्नत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 2489 अस्थाई पदों के सृजन को मंजूरी दे दी है। इनमें से प्रधानाध्यापक के 104, वरिष्ठ अध्यापक के 1692, अध्यापक के 411 एवं कनिष्ठ सहायक के 282 पद शामिल हैं।

ये भी पढ़े :

# आगरा : पुलिस की मौजूदगी में दबाया जा रहा किशोरी से दुष्कर्म का मामला, थाने में चली समझौते की पंचायत

# पति की दरिंदगी : टॉयलेट में डेढ़ साल से बंद थी पत्नी, शरीर पर पड़ा था मल-मूत्र, बचा सिर्फ हड्डियों का ढांचा

# बदायूं / 106 सुहागिन महिलाएं ले रही थी विधवा पेंशन, खुली पोल, राशि वसूलने का आदेश

# कल से खुलेंगे स्कूल, 71% माता-पिता नहीं भेजना चाहते बच्चों को, जानिए क्या हैं नियम

# अध्ययन में खुलासा - कोरोना से कई लोगों को हो रही है बहरेपन की समस्या

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com